एशिया कप 2025 (IND vs PAK) का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नक़वी से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नक़वी ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में लेकर चले गए। इस घटना की व्यापक आलोचना हो रही है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया जा रहा है।
अब मोहसिन नक़वी ने ट्रॉफी भारत को देने की बात कही है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी है। नक़वी का कहना है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी तभी सौंपी जाएगी जब इसके लिए एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाए। साथ ही वे चाहते हैं कि इस कार्यक्रम में वे स्वयं भारतीय खिलाड़ियों को अपने हाथों से ट्रॉफी और मेडल प्रदान करें। नक़वी ने साफ किया है कि यही एकमात्र तरीका होगा, अन्यथा ट्रॉफी फिलहाल उनके पास ही रहेगी।
Historic Embarassment for #Pakistan Mohsin Naqvi’s runs away after #India refused to take the trophy from him. 😂 🔥
Proud of #IndianCricketTeam 🇮🇳
#INDvPAK #PKMKBForever pic.twitter.com/AVkD9ov8z7
— Bhairav 🔱🕉️ 🇮🇳 (@BhairavVaam) September 28, 2025
हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों को देखते हुए इस तरह के समारोह की संभावना बहुत कम मानी जा रही है। इससे पहले, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मोहसिन नक़वी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा था कि भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी न लेने का फैसला किया है और अब इसे स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सैकिया ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई इस मामले की शिकायत आईसीसी से करेगा।
बीसीसीआई ने साफ कहा है कि नक़वी द्वारा मेडल और ट्रॉफी को अपने साथ ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह खेल भावना के खिलाफ है। फिलहाल विवाद गहराता जा रहा है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रॉफी भारत को वापस मिलेगी या यह मामला और अधिक तूल पकड़ेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel