भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी Rinku Singh के पिता Khanchandra Singh का शुक्रवार (27 फरवरी) तड़के निधन हो गया। वे लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
परिजनों और अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने Yatharth Hospital Greater Noida में इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक बताई जा रही थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
टीम कैंप छोड़कर अलीगढ़ पहुंचे रिंकू सिंह
पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टीम कैंप छोड़कर तुरंत अपने गृह नगर Aligarh के लिए रवाना हो गए। इस दुखद खबर के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई खिलाड़ियों व फैंस ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की है।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, डॉक्टर नहीं बचा सके
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, खानचंद्र सिंह को लगातार क्रिटिकल केयर और रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। हालांकि कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था, जिसके कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
बताया जा रहा है कि पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर रिंकू सिंह पहले Chennai से Delhi पहुंचे थे। बाद में 26 फरवरी को वे Zimbabwe के खिलाफ मैच के लिए टीम के साथ जुड़ गए थे।
अब पिता के निधन की खबर मिलने के बाद वे तुरंत अलीगढ़ रवाना हो गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel