दिल्ली पुलिस की Delhi Police की आउटर डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरागढ़ी इलाके से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए यूरोप के देश Bulgaria का मेडिकल वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।
खुफिया सूचना के बाद पुलिस की छापेमारी
पुलिस की फॉरेनर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि Piragadhi चौक के पास स्थित DDA Park में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक मौजूद हैं। इसके बाद 6 मार्च को पुलिस टीम ने वहां विशेष अभियान चलाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान कोई भी व्यक्ति वैध पहचान पत्र या भारत में रहने के जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में पाया गया कि उनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा काफी समय पहले ही समाप्त हो चुके थे।
बुल्गारिया जाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों ने खुलासा किया कि उनका मकसद भारत के रास्ते यूरोप पहुंचना था। इसके लिए वे दिल्ली में रुककर फर्जी तरीके से मेडिकल वीजा हासिल कर Bulgaria जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इसके पीछे अवैध मानव तस्करी या फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का हाथ भी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।
डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
मामले में Foreigners Regional Registration Office (FRRO) को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को वापस Bangladesh भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel