दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में एक बड़े अवैध LPG रैकेट का खुलासा करते हुए 183 Indane गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों—शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा—को गिरफ्तार किया है।
डिलीवरी एजेंट ही निकले आरोपी
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी कर्मचारी थे। ये लोग गैस वितरण की आड़ में सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग कर रहे थे।
गोदामों में छिपाए गए सिलेंडर
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते थे, बल्कि किराए के गोदामों में जमा कर लेते थे।
The Crime Branch of Delhi Police has busted an illegal LPG racket in the Sangam Vihar area, recovering a total of 183 Indane gas cylinders from delivery agents’ godowns. Out of these, 154 cylinders were filled and 29 were empty.
According to the police, four accused—Sher Singh,… pic.twitter.com/ISx9aZFA2q
— ANI (@ANI) March 25, 2026
इसके बाद इन सिलेंडरों का अवैध तरीके से इस्तेमाल और रिफिलिंग की जाती थी।
किन धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में Essential Commodities Act और Bharatiya Nyaya Sanhita की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
बड़ा नेटवर्क होने की आशंका
पुलिस को शक है कि यह कोई छोटा रैकेट नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जो लंबे समय से अवैध गैस कारोबार में शामिल था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel