पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र के AAP विधायक Harmeet Singh Pathanmajra को पुलिस ने आखिरकार 7 महीने की लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें Gwalior के पास से पकड़ा गया।
इस कार्रवाई की पुष्टि पटियाला के एसएसपी Varun Sharma ने की है।
रेप केस में दर्ज था मामला
पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाना में एक महिला की शिकायत पर रेप के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
सोशल मीडिया से भ्रम फैलाने की कोशिश
गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए, जिससे यह भ्रम पैदा हो कि वे विदेश जा चुके हैं।
हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई।
ग्वालियर में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
विशेष पुलिस टीम ने ग्वालियर क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। अब उन्हें पटियाला लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, विधायक पर रेप के अलावा धोखाधड़ी और धमकी देने के भी आरोप हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel