click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: 92 घंटे कार्यवाही, 12 बिल पेश, 8 पारित: जानिए 2025 का शीतकालीन सत्र कितना रहा खास
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Delhi > 92 घंटे कार्यवाही, 12 बिल पेश, 8 पारित: जानिए 2025 का शीतकालीन सत्र कितना रहा खास
DelhiIndiaTop News

92 घंटे कार्यवाही, 12 बिल पेश, 8 पारित: जानिए 2025 का शीतकालीन सत्र कितना रहा खास

शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने कुल 14 विधेयक लाने की योजना बनाई थी, जिनमें से 12 पेश किए गए और 8 विधेयक पारित हुए।

Last updated: 2025/12/19 at 6:19 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

संसद का 18वाँ शीतकालीन सत्र शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस बार का सत्र कामकाज के लिहाज़ से रिकॉर्ड बनाने वाला रहा। लोकसभा की उत्पादकता 111 प्रतिशत और राज्यसभा की 121 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसे हाल के वर्षों में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सत्र की सबसे बड़ी चर्चा ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025’ यानी VB-G RAM-G बिल को लेकर रही, जिसके जरिए मनरेगा के स्वरूप और नाम में बदलाव का रास्ता साफ हुआ।

शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने कुल 14 विधेयक लाने की योजना बनाई थी, जिनमें से 12 पेश किए गए और 8 विधेयक पारित हुए। इनमें सबसे अहम VB-G RAM-G बिल रहा, जिसने मनरेगा (MGNREGA) की जगह लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया है। इसके अलावा SHANTI बिल के माध्यम से निजी कंपनियों के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के दरवाजे खोले गए।

बीमा कानून संशोधन बिल, 2025 के पारित होने से बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी मिली है। सरकार का मानना है कि इससे बीमा सेवाएं सस्ती होंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सत्र के दौरान कुल 65 संशोधन कानून पारित किए गए और 6 पुराने कानूनों को निरस्त किया गया।

18वीं लोक सभा के छठे सत्र का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह सत्र 1 दिसंबर, 2025 को आरंभ हुआ जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित हुई।
सभी माननीय सदस्यों के सहयोग से सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत के करीब रही। सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन के लिए माननीय प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सत्ता… pic.twitter.com/amKNgWRfLj

— Om Birla (@ombirlakota) December 19, 2025

मणिपुर GST (द्वितीय संशोधन) बिल, 2025 और केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन बिल, 2025 के जरिए जीएसटी और एक्साइज टैक्स से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किए गए। वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर बिल के तहत सेस और उपकर से जुड़े नियमों को अपडेट किया गया। इसके साथ ही अनुपूरक अनुदान मांगें (2025-26) पारित कर सरकार को अतिरिक्त खर्च की अनुमति दी गई।

सत्र में चार विधेयक ऐसे भी रहे, जो पेश तो किए गए लेकिन पारित नहीं हो सके। इनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, 2025 को उच्च शिक्षा के लिए नया राष्ट्रीय नियामक बनाने के प्रस्ताव के साथ संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया। वहीं प्रतिभूति बाजार संहिता बिल को शेयर बाजार से जुड़े कानूनों को एकीकृत करने के उद्देश्य से स्थायी समिति के पास भेजा गया।

VB-G RAM-G बिल को लेकर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने इस विधेयक को गरीबों के अधिकारों पर चोट बताते हुए विरोध किया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका चतुर्वेदी ने आशंका जताई कि अधिकार आधारित योजना को प्रोत्साहन आधारित मॉडल में बदलना सही नहीं है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह सुधार बिचौलियों की भूमिका खत्म कर लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए जरूरी है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा भी सत्र के दौरान जोर-शोर से उठा। उस समय AQI 365 तक पहुँचने का हवाला दिया गया, जिस पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदन में जवाब दिया। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 92 घंटे काम हुआ और शून्यकाल में उठाए गए नोटिसों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सत्र के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 15 बैठकों की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस शीतकालीन सत्र में संसद ने विधायी कार्यों में उल्लेखनीय और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: @india, @narendramodi, 18वाँ शीतकालीन सत्र, breakingnews, currentaffairs, currentnews, Delhi, hindinews, latestnews, MGNREGA, oneindianews, SHANTI बिल, topnews, VB-G RAM-G, अनिश्चितकाल, आजीविका गारंटी मिशन, एक्साइज टैक्स, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, जीएसटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रियंका चतुर्वेदी, मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा, रिकॉर्ड, लिहाज़, लोकसभा, विकसित भारत रोजगार, संसद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article स्पीकर की चाय को राहुल की ना लेकिन प्रियंका गांधी की हां, क्या है इनसाइड स्टोरी
Next Article एप्सटीन फाइल्स से जुड़े अब 3 लाख+ दस्तावेज हुए सार्वजनिक: बिल क्लिंटन से लेकर प्रिंस एंड्रयू

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.