अमेरिका में यौन तस्करी के मामले में कुख्यात रहे जेफ्री एप्सटीन से जुड़े करीब तीन लाख से अधिक दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने सार्वजनिक कर दिए हैं। ये दस्तावेज शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) की रात जारी किए गए। बताया जा रहा है कि इन फाइलों में एप्सटीन के निजी नेटवर्क, यात्राओं, संपर्कों और जांच से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जारी किए गए रिकॉर्ड में कोर्ट के दस्तावेज, ई-मेल, कॉल लॉग, फ्लाइट रिकॉर्ड, तस्वीरें, गवाहियों के अंश और जांच एजेंसियों की आंतरिक रिपोर्टें शामिल हैं। इन दस्तावेजों से यह संकेत मिलता है कि एप्सटीन का संपर्क राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत की कई प्रभावशाली हस्तियों से था। हालांकि न्याय विभाग ने साफ किया है कि किसी दस्तावेज में किसी का नाम होना अपने आप में अपराध का सबूत नहीं माना जा सकता।
The Epstein files were released.
90% redacted. pic.twitter.com/LtzQo5MdUL
— Red Pill Media (@RedPillMediaX) December 19, 2025
बताया जा रहा है कि दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया के दौरान न्याय विभाग के भीतर भी भारी दबाव और तनाव है। हजारों पन्नों की फाइलों को जल्दबाजी में रेडैक्ट (संवेदनशील हिस्सों को छिपाने) किया गया है। सीमित दिशानिर्देशों के कारण गलतियों या जरूरत से ज्यादा रेडैक्शन का खतरा भी बताया जा रहा है।
इन फाइलों में जिन चर्चित नामों का जिक्र सामने आया है, उनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन, अरबपति बिल गेट्स, माइकल जैक्सन, मिक जैगर और डायना रॉस जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पत्रकार, संगीतकार, हॉलीवुड से जुड़े नाम और बड़े कारोबारी भी दस्तावेजों में दर्ज बताए जा रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे एप्सटीन फाइल का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें ब्लैकआउट कर दिया गया है। कुछ लोगों का आरोप है कि इन दस्तावेजों से डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े कथित सबूतों को हटा दिया गया है, जबकि कई लोग पूरे मामले में अमेरिकी न्याय विभाग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठा रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel