मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक सीएम रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब जनसुनवाई में पहुँचे आरोपित राजेश नामक युवक दस्तावेज लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचा। शुरुआत में वह सामान्य तरीके से अपनी बात कह रहा था, लेकिन बातचीत के दौरान अचानक ऊँची आवाज़ में चिल्लाने लगा और गुस्से में आकर मुख्यमंत्री की ओर लपकते हुए हमला कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस की प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि आरोपित राजेश सकरिया, मूल रूप से राजकोट (गुजरात) का निवासी है। उसके पड़ोसी ने मीडिया को बताया कि राजेश को कुत्तों से बेहद लगाव है और वह अक्सर आवारा कुत्तों की देखभाल करता था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए उस आदेश से वह बेहद परेशान था जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने की बात कही गई थी। पड़ोसियों के अनुसार, इस आदेश के बाद से ही राजेश मानसिक रूप से व्यथित दिखाई दे रहा था।
#WATCH | Rajkot, Gujarat | Accused Rajesh Khimji's neighbour, Sureshbhai, says, "I have known him for the last 5-6 years. He is a simple and generous man who has a love for animals."
According to Delhi Police, Rajesh Khimji attacked Delhi CM Rekha Gupta during 'Jan Sunvai' in… pic.twitter.com/eTThvwfjU1
— ANI (@ANI) August 20, 2025
हालाँकि, कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजेश वास्तव में अपने एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री से मदद माँगने आया था और इसी दौरान अचानक आक्रोशित होकर उस पर काबू खो बैठा। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि राजेश घटना के समय नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस या मेडिकल रिपोर्ट से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। इस घटना ने न केवल मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं बल्कि जनसुनवाई जैसे लोकतांत्रिक मंचों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमियों को भी उजागर कर दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel