राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली को दिल्ली की अदालत ने 10 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 17 नवंबर को उसे अदालत में पेश किया गया।
10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
जांच में खुलासा हुआ है कि विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई कार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का डॉक्टर उमर नबी चला रहा था। उमर एक “सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद हुआ था।
#WATCH | Delhi terror blast case: Accused Amir Rashid Ali, who was arrested by the National Investigation Agency (NIA) yesterday, being taken from Patiala House Court, Delhi
NIA court grants 10 days' custody of Amir Rashid Ali to NIA in Delhi blast case pic.twitter.com/SKIxmxZjFO
— ANI (@ANI) November 17, 2025
NIA के अनुसार, आरोपी आमिर ने इस कार ब्लास्ट की साजिश रची थी। वह जम्मू-कश्मीर के पंपोर स्थित संबूरा का रहने वाला है। आमिर ने आत्मघाती हमलावर उमर नबी के साथ मिलकर हमला प्लान किया था। उमर फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर था। उसी ने विस्फोटकों से भरी कार लाल किले के पास ले जाकर ब्लास्ट किया। कार भी उसके नाम ही रजिस्टर्ड थी।
NIA ने उमर का एक और वाहन भी जब्त किया है, जिसके तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच चल रही है। अब तक एजेंसी 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें कई घायल पीड़ित भी शामिल हैं।
इधर, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की जांच के साथ-साथ जालसाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों में अल-फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन को दो समन जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने विश्वविद्यालय के मान्यता संबंधी दावों की जांच में गंभीर अनियमितताएँ पाई थीं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने विश्वविद्यालय के खिलाफ दो FIR दर्ज कीं।
दोनों नियामक निकायों ने अपने निष्कर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपते हुए बताया कि मान्यता दस्तावेजों और प्रस्तुति में गंभीर गड़बड़ियाँ और जालसाजी पाई गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel