राजधानी दिल्ली में एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। Delhi Police Crime Branch ने कार्रवाई करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे। छापेमारी के दौरान 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियारों में कई देशों में निर्मित आधुनिक हथियार शामिल हैं, जिनमें चेक रिपब्लिक की सब-मशीन गन, इटली की Beretta, तुर्किये की Stoeger पिस्टल, चीन की PX-3, ब्राजील की Taurus और जर्मनी की Walther जैसे हथियार शामिल हैं।
The Crime Branch has successfully busted a major international arms trafficking module linked to Pakistan, Nepal, and Bangladesh, which was being operated from the Walled City in Delhi. In this operation, 10 key operatives of the interstate arms trafficking module were arrested.… https://t.co/al6UcBzHs6 pic.twitter.com/Fm7IER8sKe
— ANI (@ANI) March 25, 2026
जांच में सामने आया है कि ये हथियार पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में लाए जाते थे और फिर दिल्ली-NCR को डिस्ट्रीब्यूशन हब बनाकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जाते थे।
खास तौर पर हाई-एंड PX-5.7 पिस्टल की बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह के हथियार आमतौर पर स्पेशल फोर्सेस द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और देशभर में क्रिमिनल गैंग्स को हथियार सप्लाई कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कई हाई-प्रोफाइल शूटआउट और गैंगवार में किया गया हो सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel