भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार सुबह शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 1.15% यानी 854 अंकों की बढ़त के साथ 74,922 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी 1.14% या 275 अंकों की तेजी के साथ 23,185 के पार पहुंच गया।
इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली थी, जहां सेंसेक्स 1,370 अंक उछलकर 74,000 के ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,900 के पार पहुंचने में सफल रहा।
बाजार की इस तेजी में HDFC Bank, ICICI Bank और Larsen & Toubro जैसे दिग्गज शेयरों ने अहम भूमिका निभाई।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया दबाव में नजर आया और डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट के साथ 93.96 पर ट्रेड करता दिखा।
प्री-ओपन सेशन में भी बाजार ने मजबूत संकेत दिए थे। सेंसेक्स करीब 1,372 अंक उछलकर 74,068 के स्तर को पार कर गया था, जबकि निफ्टी में करीब 400 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी।
वैश्विक संकेतों की बात करें तो GIFT Nifty भी 23,144 के स्तर पर मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला।
एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में भी बुधवार को मजबूत शुरुआत देखने को मिली:
- जापान का Nikkei 225 3.05% उछला
- दक्षिण कोरिया का Kospi 3.23% चढ़ा
- ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 2.04% मजबूत हुआ
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
- ब्रेंट क्रूड करीब 6% गिरकर $98.31 प्रति बैरल
- WTI क्रूड 5% गिरकर $87.65 प्रति बैरल
इस गिरावट की प्रमुख वजह Donald Trump का बयान है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और संभावित शांति समझौते के संकेत दिए हैं।
तेल कीमतों में गिरावट से भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है, जिससे शेयर बाजार को भी सपोर्ट मिला है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel