केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (16 जनवरी 2026) को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के पहले चरण की शुरुआत की, जिसके तहत दिल्ली में 10,000 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
सेफ सिटी प्रोजेक्ट से बढ़ेगी सुरक्षा
गृह मंत्री ने बताया कि पहले चरण में ही 2100 CCTV कैमरे लाइव कर दिए गए हैं। साथ ही, पहले से लगे 15,000 से अधिक कैमरों को भी नए सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पूरे शहर में निगरानी क्षमता मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "… The foundation stone for ten new Delhi Police projects was also laid today… The first phase of the Safe City Project has also been inaugurated. The modern Integrated Command Control Communication and Computer Centre… https://t.co/lwj3REX0pT pic.twitter.com/Mn9cTJM6jW
— ANI (@ANI) February 16, 2026
अत्याधुनिक C4I सेंटर का उद्घाटन
इस अवसर पर अमित शाह ने 857 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘इंटीग्रेटेड कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर सेंटर’ (C4I) का उद्घाटन किया। यह हाई-टेक सेंटर दिल्ली पुलिस के संचालन को डिजिटल और पूरी तरह से कनेक्टेड बनाएगा, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।
नई पुलिस परियोजनाओं की आधारशिला
राजधानी के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए 10 नई परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। इनमें शामिल हैं:
-
मोबाइल कमांड व्हीकल की तैनाती
-
लोधी कॉलोनी में स्पेशल सेल के नए मुख्यालय का निर्माण
-
तीन नए पुलिस थानों की स्थापना
-
छह नई पुलिस चौकियों का निर्माण
दिल्ली पुलिस की तारीफ
अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों से निपटने में पुलिस ने हमेशा दक्षता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel