प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई पहुँचकर राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे। लोक भवन में प्रस्तावित इस बैठक में दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तय करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बताया गया है कि भारत और फ्रांस वर्ष 2026 को “नवाचार वर्ष” (Innovation Year) घोषित कर सकते हैं।
Towards a stronger India-France strategic partnership!
Warm welcome to the President @EmmanuelMacron of the French Republic. He was warmly received by Governor of Maharashtra and Gujarat Shri Acharya Devvrat @ADevvrat at the Mumbai airport.
During the visit, PM @narendramodi… pic.twitter.com/s7ICeMYeA5
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 16, 2026
AI और एडवांस टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्ता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक, रक्षा सहयोग और नई उन्नत तकनीकों पर साझेदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को अगले स्तर तक ले जाने की रणनीति बना सकते हैं।
114 राफेल विमानों की डील पर भी चर्चा संभव
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग लंबे समय से मजबूत रहा है। इस बैठक में 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी बातचीत होने की खबरें हैं, जो भारत की रक्षा क्षमता को और मजबूत कर सकती है।
इंडो-पैसिफिक और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत
बैठक के दौरान दोनों नेता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय रणनीतिक चुनौतियों पर विचार साझा करेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे नई दिल्ली और पेरिस के बीच सामरिक तालमेल और मजबूत होगा।
मैक्रों का सोशल मीडिया संदेश
En route to India!
Three days from Mumbai to New Delhi to take our strategic partnership even further.
On board with me: business leaders and the economic, industrial, cultural and digital players who give real, tangible life to the ties between India and France.… pic.twitter.com/k3Q9fSckWs
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 16, 2026
भारत रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन का यह दौरा भारत-फ्रांस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि उनके साथ व्यापारिक, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel