गुजरात के सूरत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला पर हाई-प्रोफाइल हिंदू परिवार की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर लंबे समय तक शोषण और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सिटीलाइट इलाके के एक जिम में नियमित रूप से जाती थी, जहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर शब्बीर से हुई। आरोप है कि शब्बीर ने धीरे-धीरे महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और करीब सात साल तक उसके साथ संबंध बनाए रखे।
इस दौरान आरोपी ने महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए, जिसके आधार पर बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। महिला के पति का आरोप है कि शब्बीर ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख की मांग की और कई बार मानसिक दबाव बनाया।
इतना ही नहीं, आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने महिला को उसके पति से अलग करने की कोशिश की और परिवार में तनाव पैदा किया। एक घटना में उसने कथित रूप से महिला के पति पर हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित परिवार ने सूरत SOG पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिम ट्रेनरों की नियुक्ति को लेकर चरित्र सत्यापन (Character Verification) को अनिवार्य करने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel