दिल्ली हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेम्प्ट) याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा को कथित तौर पर निशाना बनाने की साजिश रची गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की सुनवाई शुक्रवार (22 मई 2026) को दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा की जाएगी। यह बेंच जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की है।
किन-किन को बनाया गया पक्षकार
इस याचिका में अरविंद केजरीवाल और ‘पत्रकार’ सौरव दास के अलावा AAP नेता सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय को भी रिस्पॉन्डेंट (पक्षकार) बनाया गया है।
याचिका में क्या आरोप
याचिका अधिवक्ता अशोक चैतन्य के माध्यम से दाखिल की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा को निशाना बनाने के लिए एक कथित साजिश रची गई।
कोर्ट में सुनवाई पर नजर
अब इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिसमें कोर्ट आरोपों की गंभीरता और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel