प्रवर्तन निदेशालय (ED) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच टकराव शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को और बढ़ गया। कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर ED की छापेमारी के बाद, तृणमूल के आठ सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर धरना दिया। पुलिस ने धरने के दौरान महुआ मोइत्रा समेत अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया। इस धरने में महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, सताब्दी रॉय, बापी हलधर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आजाद और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल थे।
#VIDEO | दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (@MahuaMoitra) को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्योंकि पार्टी के सांसद कोलकाता में आई-पैक कार्यालय पर ईडी छापेमारी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।#MahuaMoitra #TMCDharna #EDRaid #IPAC… pic.twitter.com/QUhIIJjsUN
— One India News (@oneindianewscom) January 9, 2026
सांसदों ने केंद्र सरकार पर चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TMC के सांसदों को हिरासत में लेकर पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने ले जाया गया है।
यह विवाद गुरुवार (8 जनवरी 2026) को शुरू हुआ, जब ED ने कोयला तस्करी से जुड़े मामले में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और संगठन के कार्यालय पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुँचीं और एजेंसी पर तृणमूल से जुड़े अहम दस्तावेज ले जाने का आरोप लगाया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel