राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मंगलवार को हुई संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया। बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi was welcomed and felicitated with a thunderous applause amid chants of 'Har Har Mahadev', after the success of Operation Sindoor and Operation Mahadev, at the NDA Parliamentary Party Meeting. pic.twitter.com/DO4SjNPOAh
— ANI (@ANI) August 5, 2025
यह बैठक संसद के ऑडिटोरियम हॉल में हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संबोधित भी किया। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में बिहार की वोटर लिस्ट को लेकर लगातार हंगामा चल रहा है और दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। लंबे समय बाद हुई यह बैठक मौजूदा संसद सत्र की पहली NDA बैठक रही, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदनों में आक्रामक चर्चा के बाद यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel