नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और बलिदान की महान मिसाल हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं लोगों को सच्चाई, न्याय और धर्म के लिए मजबूती से खड़े रहने के साथ-साथ मानवीय गरिमा की रक्षा करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का विजन पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन करता रहेगा।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ 'ਤੇ ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਸਹਿਤ ਪ੍ਰਣਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹ ਹਿੰਮਤ, ਹਮਦਰਦੀ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹਨ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਨੂੰ ਸੱਚ, ਨਿਆਂ, ਧਰਮ ਲਈ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਮਾਣ-ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ… pic.twitter.com/lv1bi7tqwo
— Narendra Modi (@narendramodi) December 27, 2025
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर इस साल की शुरुआत में की गई अपनी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा को भी याद किया। उन्होंने उस यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वहां उन्हें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी से जुड़े पवित्र जोरा साहिब के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद देशभर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel