भारत में आज (16 फरवरी 2026) से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो रही है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट का मुख्य विषय ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग सभी लोगों के हित और विकास के लिए करना है।
PM मोदी करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 2.5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि भी होंगे।
#WATCH | Delhi: Starting today, India hosts the AI Impact Summit at Bharat Mandapam. The theme of the Summit is Sarvajana Hitaya, Sarvajana Sukhaya. Visuals from the venue.
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the India AI Impact Expo 2026 this evening. The India AI… pic.twitter.com/2o34KmKzQR
— ANI (@ANI) February 16, 2026
500 से अधिक सत्र और 3,250 से ज्यादा वक्ता
समिट और एक्सपो के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3,250 से ज्यादा वक्ता AI से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य AI क्षेत्र में नई वैश्विक साझेदारियां बनाना, व्यापारिक अवसर बढ़ाना और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देना है।
Bringing the world together to discuss AI!
Starting today, India hosts the AI Impact Summit at Bharat Mandapam in Delhi. I warmly welcome world leaders, captains of industry, innovators, policymakers, researchers and tech enthusiasts from across the world for this Summit. The…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में AI की भूमिका पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने समिट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर दुनिया भर के नेताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और तकनीक विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि AI स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग सहित कई क्षेत्रों में तेजी से बदलाव ला रहा है। यह समिट नवाचार, सहयोग और जिम्मेदार उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक चर्चा का मंच बनेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel