प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (11 नवंबर 2025) को भूटान पहुँचे, लेकिन दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना ने उनके दौरे की शुरुआत को भावनात्मक बना दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही इस घटना का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि इस हमले की साजिश रचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “आज मैं यहाँ बहुत भारी मन से आया हूँ। दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूँ। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”+
#WATCH थिम्पू, भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर… pic.twitter.com/wTUrr8zTk2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे पूरी रात जाँच एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि सभी जानकारियों को जोड़कर ब्लास्ट की हर कड़ी का पता लगाया जा रहा है। पीएम मोदी ने दृढ़ता से कहा, “हमारी एजेंसियाँ इस षडयंत्र की तह तक जाएँगी और इसके पीछे के षडयंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
पीएम मोदी भूटान में ग्लोबल पीस प्रेयर कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे हैं, जहाँ विश्वभर से आए संत शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान बुद्ध का उल्लेख किया और भूटान के फोर्थ किंग के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके योगदानों की भी सराहना की।
Landed in Bhutan. Grateful to Prime Minister Tobgay for the warm and gracious welcome at the airport. This visit reflects the deep bonds of friendship and cooperation shared between our two nations. India and Bhutan enjoy a time-tested partnership anchored in trust, goodwill and… pic.twitter.com/bbivxSyfU6
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
प्रधानमंत्री ने भारत और भूटान के संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, “भारत और भूटान सिर्फ सीमाओं से नहीं बल्कि संस्कृतियों से भी जुड़े हैं। हमारा रिश्ता मूल्यों, भावनाओं, शांति और प्रगति का है। दोनों देशों ने हमेशा कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ दिया है। आज हमारे संबंध पहले से भी अधिक सशक्त और समृद्ध हैं।”
पीएम मोदी ने भारत-भूटान के बीच कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गेलेभू और समत्से शहरों को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इससे भूटान की उद्योग व्यवस्था, किसानों और व्यापारिक समुदाय को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी तेजी से काम किया जा रहा है और गैलेभू के पास एक नया इमिग्रेशन चेकपोइंट तैयार हो रहा है, जिससे यात्रियों और निवेशकों की सुविधा बढ़ेगी।
दिल्ली ब्लास्ट का असर भूटान में भी देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद भूटान के नेतृत्व ने भी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। महामहिम भूटान नरेश ने चांगलीमेथांग स्टेडियम में हजारों लोगों के साथ मिलकर ब्लास्ट पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel