दिल्ली से सटे गुरुग्राम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे स्कूलों को यह मेल मिला, जिसके बाद बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी गई।
धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुनस्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 का लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 का हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल, सेक्टर-50 में मौजूद मानव रचना स्कूल और बादशाहपुर क्षेत्र का पाथवेज वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं। एक साथ कई स्कूलों को धमकी मिलने से अभिभावकों और शिक्षकों में भी चिंता का माहौल बन गया।
गुरुग्राम: श्री राम स्कूल समेत कई स्कूलों को आज सुबह अज्ञात ईमेल से बम धमकी मिली।
स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी छात्र सुरक्षित हैं।#GurugramBombThreat #BombThreat #SchoolSafety #GurugramNews #ShriRamSchool
[ Bomb Threat, Gurugram, Shri Ram… pic.twitter.com/UrO9dwP7vg
— One India News (@oneindianewscom) January 28, 2026
सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमें, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचीं। सभी स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कक्षा, कॉरिडोर और खुले क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर स्कूलों में मौजूद स्टाफ, शिक्षकों और बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए ई-मेल की जांच की जा रही है।
फिलहाल सभी स्कूलों की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन सतर्क बने हुए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel