कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने बयान से राजनीतिक हलचल मचा दी। उन्होंने साफ कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना उनका काम नहीं है। राहुल ने कहा कि उनका काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है, न कि उसकी रक्षा करना। उनका यह भी आरोप था कि देश की संस्थाएँ अपना कर्तव्य निभाने में विफल रही हैं, जिस कारण उन्हें खुद सामने आकर बोलना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी प्रस्तुति के अंत तक यह साफ हो जाएगा कि देशभर में राज्य-दर-राज्य और लोकसभा-दर-लोकसभा वोटों की चोरी हुई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि भारत के युवा, छात्र और GenZ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। राहुल गाँधी के इन दो बयानों—पहले लोकतंत्र बचाना मेरा काम नहीं और फिर युवाओं को यह जिम्मेदारी सौंपने वाले पोस्ट—ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि राहुल गाँधी युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On being asked if he will approach the Court or any higher agency, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "Frankly, what I am doing here is not my work. My work is to participate in the democratic system. My work is not to protect the democratic system.… pic.twitter.com/aTEpraRJry
— ANI (@ANI) September 18, 2025
उनकी इस पोस्ट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ भी देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा कि राहुल गाँधी देश में आग लगाना चाहते हैं और युवाओं को भड़काकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी नेपाल जैसे हालात भारत में लाना चाहते हैं। कई लोगों का कहना है कि राहुल देश के भविष्य यानी युवाओं को गुमराह कर नेपाल जैसे दंगे की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।
देश के Yuva
देश के Students
देश की Gen Z
संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।
मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।
जय हिंद! pic.twitter.com/cLK6Tv6RpS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2025
गौरतलब है कि राहुल गाँधी ने अपनी पोस्ट में ‘GenZ’ का जिक्र किया। यह शब्द नया नहीं है, लेकिन हाल ही में नेपाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते यह चर्चा में आया है। नेपाल में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनकी अगुवाई GenZ यानी युवा पीढ़ी ने की थी। भ्रष्टाचार और सत्ता पर गंभीर आरोपों से नाराज जनता का गुस्सा इतना बढ़ा कि प्रधानमंत्री, मंत्रियों और कई सांसदों को इस्तीफा देना पड़ा। अंततः नेपाल में नई अंतरिम सरकार का गठन हुआ। इन प्रदर्शनों और बदलावों के पीछे युवाओं की भूमिका निर्णायक रही। इसी संदर्भ में राहुल गाँधी का GenZ पर जोर देना अब सवालों के घेरे में आ गया है।
देश के Yuva
देश के Students
देश की Gen Z
संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।
मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।
जय हिंद! pic.twitter.com/cLK6Tv6RpS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel