नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के दूसरे सेशन के पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) का रिजल्ट आज, 23 मई को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले टॉपर्स
इस बार कुल 5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है — जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। इन छात्रों ने दो पेपर्स में 100 स्कोर किया:
पेपर 2A (B.Arch):
- प्रथम अल्पेश प्रजापति – कर्नाटक – 100 पर्सेंटाइल
- पाटने नील संदेश – महाराष्ट्र – 100 पर्सेंटाइल
- सिद्धि बमबाल – (जेंडर टॉपर) – 99.9977347 पर्सेंटाइल
पेपर 2B (B.Planning):
- गौतम कन्नापिरान – तमिलनाडु – 100 पर्सेंटाइल
- तरुण रावत – उत्तराखंड – 100 पर्सेंटाइल
- सुनिधि सिंह – मध्य प्रदेश – 100 पर्सेंटाइल
परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र
- B.Arch:
- रजिस्ट्रेशन: 48,703
- उपस्थित: 34,876
- B.Planning:
- रजिस्ट्रेशन: 20,768
- उपस्थित: 13,583
परीक्षा तिथि और मोड
- परीक्षा तिथि: 9 अप्रैल 2025
- माध्यम:
- B.Arch (पेपर 2A): पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन)
- B.Planning (पेपर 2B): कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- jeemain.nta.nic.in वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर “JEE Main 2025 Session 2 Paper 2 Result” लिंक पर क्लिक करें
- एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा — डाउनलोड और प्रिंट करें