पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के गढ़ भवानीपुर में जोरदार हुंकार भरी। गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को Suvendu Adhikari के समर्थन में रोड शो और जनसभा करते हुए शाह ने कहा कि इस बार बंगाल में बदलाव तय है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को हराने के साथ-साथ Trinamool Congress (TMC) की राजनीति को जड़ से खत्म करना होगा।
Watch LIVE: HM Shri @AmitShah holds roadshow in Kolkata, West Bengal. #BhabanipurChayBJP https://t.co/H03fR3nkzd
— BJP (@BJP4India) April 2, 2026
‘ममता के घर में घुसकर हराएंगे’
जनसभा को संबोधित करते हुए Amit Shah ने कहा कि Suvendu Adhikari न केवल नंदीग्राम, बल्कि भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा, “क्या आप भवानीपुर में बदलाव चाहते हैं?”
शाह ने यह भी घोषणा की कि वे अगले 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में रहकर चुनावी अभियान को तेज करेंगे, ताकि ममता सरकार की विदाई सुनिश्चित की जा सके।
#WATCH | "This time no one should fear; no goon can stop the voters of Bengal. Everyone must vote without fear to uproot and throw TMC into the Bay of Bengal," says Union Home Minister Amit Shah at an election rally in Kolkata. pic.twitter.com/wsnPb3wfbM
— ANI (@ANI) April 2, 2026
TMC सरकार पर तीखा हमला
Amit Shah ने आरोप लगाया कि Trinamool Congress का संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका के प्रति सम्मान खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जजों और अदालती अधिकारियों पर आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है।
इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, टोलाबाजी, बम धमाकों और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा। शाह ने कहा कि घुसपैठ के कारण बंगाल की पहचान बदल रही है और आम जनता परेशान है।
‘निर्भीक होकर करें मतदान’
शाह ने मतदाताओं से बिना डरे वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि इस बार कोई भी ‘गुंडा’ उन्हें मतदान से नहीं रोक पाएगा।
भवानीपुर बनी ‘हॉट सीट’
Bhabanipur अब पश्चिम बंगाल चुनाव की सबसे चर्चित सीट बन चुकी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जल्द ही Narendra Modi भी यहां चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं।
Amit Shah ने विश्वास जताया कि इस बार बंगाल की जनता Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel