पश्चिम बंगाल के Malda जिले में गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को एक बार फिर हिंसा और प्रदर्शन ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया। उग्र भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ करते हुए एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया, जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। सुबह से ही ओल्ड मालदा के नारायणपुर इलाके में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया।
वहीं English Bazar के यादुपुर क्षेत्र में भी प्रदर्शनकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय झंडा लेकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से उनके नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को मौके पर तैनात किया गया। हालांकि, Yadupur बाईपास पर पुलिस के पहुंचते ही भीड़ और अधिक आक्रामक हो गई, जिससे हालात और बिगड़ गए।
पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं
इससे एक दिन पहले Sujapur में नेशनल हाईवे-12 को घंटों जाम किया गया था। इसके अलावा Kaliachak क्षेत्र के एक BDO कार्यालय में 7 न्यायिक अधिकारियों को करीब 8 घंटे तक बंधक बनाए जाने की घटना ने पूरे राज्य में चिंता बढ़ा दी थी।
फिलहाल प्रशासन अलर्ट पर है और पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel