सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। बीजेपी के कई शीर्ष नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
https://twitter.com/ANI/status/1966362690533863738
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति भी नजर आए। जगदीप धनखड़ पहली पंक्ति में अपने पूर्ववर्ती वेंकैया नायडू के बगल में बैठे दिखे। खास बात यह रही कि उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, इसलिए सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रहीं। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी उपस्थित रहे।
हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से हराया था। निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता के मत मिले, जबकि राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए। इस प्रकार उन्हें 152 मतों से जीत मिली।
President Droupadi Murmu administers the Oath of Office to Vice President-elect C.P. Radhakrishnan.
(Pic Source: DD) pic.twitter.com/jO964aMt3t
— ANI (@ANI) September 12, 2025
वोटिंग के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया था कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट रहा और उसके सभी 315 सांसदों ने मतदान किया। इसके बावजूद विपक्षी उम्मीदवार को केवल 300 वोट मिले। इस अंतर ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए। जांच में यह सामने आया कि 15 वोट अमान्य पाए गए। माना जाता है कि यह गड़बड़ी दूसरे पेन से वोट डालने पर होती है। दिलचस्प बात यह है कि 2017 और 2022 के उपराष्ट्रपति चुनावों में भी क्रमशः 11 और 15 वोट अमान्य घोषित किए गए थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel