असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 101 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गठबंधन केवल 23 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जिससे विपक्षी खेमे में बड़ी निराशा देखी जा रही है।
#WATCH | Delhi: On West Bengal Election results, Congress leader Pawan Khera says, "Wait a little while. It's very early. The situation only begins to become clear by 11,12 PM, and even then, things can change. Democracy will win. We are confident that we will win in many states… pic.twitter.com/KEZJzuJ6pe
— ANI (@ANI) May 4, 2026
इन रुझानों के बाद राज्य में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि विपक्षी दल परिणामों को अंतिम मानने से इनकार कर रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हार स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि अभी रुझान शुरुआती हैं और दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति बदल सकती है।
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर चुटकी लेते हुए कहा था कि नतीजों के दिन वे उन्हें “पेड़ा बनाकर खिलाएँगे।” जैसे ही भाजपा ने 100 सीटों का आंकड़ा पार किया, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और ट्रेंड करने लगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel