पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा 173 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है। इन रुझानों के आधार पर राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना मजबूत हो गई है।
वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) केवल 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में कई अहम सीटें जैसे पानीहाटी, नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद में भी भाजपा आगे बताई जा रही है।
हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआती रुझान हैं और कई सीटों पर केवल 4 से 5 राउंड की ही मतगणना पूरी हुई है। अंतिम परिणाम आने के बाद ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel