उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (9 सितंबर 2025) को संसद भवन परिसर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई सांसदों ने मतदान किया। मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।
मतदान से पहले राधाकृष्णन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह चुनाव भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सोच ‘विकसित भारत’ की दिशा में काम करने की है और यह चुनाव उसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from the Parliament House after casting his vote for the Vice Presidential election.
(Video: DD News) pic.twitter.com/Kic17Kdebj
— ANI (@ANI) September 9, 2025
हालांकि, इस बार कई राजनीतिक दलों ने मतदान से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। बीजेडी (BJD) और बीआरएस (BRS) के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने भी चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। इससे मुकाबले की स्थिति और दिलचस्प हो गई है।
इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों — लोकसभा और राज्यसभा — के सभी सदस्य गुप्त मतदान प्रणाली के तहत अपना वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग की ओर से अनुमान जताया गया है कि परिणाम शाम 7 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति का पद जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ है। यही वजह है कि अब संसद इस पद के लिए नए प्रतिनिधि का चुनाव कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel