पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि तृणमूल कॉन्ग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद आसनसोल में वर्षों से बंद पड़ा एक प्राचीन दुर्गा मंदिर आसनसोल सोमवार (4 मई 2026) को भक्तों के लिए खोल दिया गया। मंदिर के खुलते ही इलाके में उत्साह का माहौल बन गया।
Hindus in Asansol open gates of Bastin Bazar Durga Mandir.
It was closed due to appeasement of Jihadi community.
Joy Maa Durga 🥹 pic.twitter.com/PT6y2m4RO4
— IronHeart (@iron_heart9) May 5, 2026
आसनसोल उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि जीत के बाद बंद पड़े मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। जीत सुनिश्चित होते ही वे स्वयं मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के ताले खुलवाए।
श्री श्री दुर्गा माता चैरिटेबल ट्रस्ट इस मंदिर की देखरेख करता है। स्थानीय विवादों और प्रशासनिक कारणों के चलते यह मंदिर वर्षों से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद था और केवल दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा के दौरान ही सीमित रूप से खोला जाता था।
मंदिर खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाए। समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ धार्मिक स्थल का पुनः खुलना नहीं, बल्कि क्षेत्र में आए राजनीतिक बदलाव का प्रतीक भी है।
चुनाव में BJP ने पश्चिम बर्धमान जिले की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया है। राज्य में लगभग 92% मतदान हुआ था।
हालांकि, फालता सीट पर अनियमितताओं की शिकायतों के बाद 21 मई को पुनः मतदान होगा, जिसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel