धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर दिया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ।
फिल्म में रणवीर सिंह हमजा की भूमिका में नजर आए, जिन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए बेहद खूंखार और बर्बर अंदाज में बदला लिया। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और आर माधवन की दमदार एक्टिंग ने फिल्म में एक्शन का तूफान और बढ़ा दिया।
Sacnilk के अनुसार, देशभर में 8,900 से अधिक शोज में फिल्म चल रही है। पहले दिन की लाइव कमाई 75.06 करोड़ रही और कुल नेट कलेक्शन 118.06 करोड़ तक पहुँच गया। यह ओपनिंग बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है।
धुरंधर 2 ने पहले दिन ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए:
-
जवान: 75 करोड़
-
पठान: 57 करोड़
-
एनिमल: 64 करोड़
फिल्म ने पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, जिससे इसके धमाकेदार ओपनिंग का संकेत मिल चुका था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म पहले पार्ट की सफलता को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनने जा रही है।
रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और स्टार कास्ट की शक्ति के चलते ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग वीकेंड पर और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel