फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हर तरफ फिल्म की चर्चा है और सिनेमाघरों में इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि कुछ राज्यों में फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, खासकर तेलुगू मार्केट में।
तेलुगू भाषी क्षेत्रों में उस्ताद भगत सिंह ने बाजी मार ली है। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के मामले में यह धुरंधर 2 को टक्कर दे रही है।
उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (DAY2)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,
- पहले दिन: 34.75 करोड़ (4,607 शोज)
- दूसरे दिन: 9.25 करोड़ (3,447 शोज)
- भारत नेट कलेक्शन: 44 करोड़
- इंडिया ग्रॉस: 52 करोड़
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 59 करोड़
धुरंधर 2 का कलेक्शन
- कुल भारत कलेक्शन: 220.50 करोड़
- हिंदी (प्री-रिलीज + 2 दिन):
- प्री-रिलीज शोज: 43 करोड़
- पहला दिन: 99.1 करोड़
- दूसरा दिन: 78.94 करोड़
हालांकि, तेलुगू मार्केट में धुरंधर 2 का प्रदर्शन कमजोर रहा:
- पहला दिन: 2.12 करोड़
- दूसरा दिन: 1.3 करोड़
यानी जहां हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 का जलवा है, वहीं तेलुगू दर्शकों के बीच उस्ताद भगत सिंह का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अभी भी धुरंधर 2 आगे बनी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel