अहमदाबाद:
गुजरात विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश होने की संभावनाओं के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज रमज़ान ईद के मौके पर AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद शहर की जुम्मा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “UCC हटाओ, देश बचाओ” और “UCC रद्द करो” जैसे नारों वाले बैनर लहराए। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन बिना पुलिस अनुमति के किया गया था, जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा कि वे UCC के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की। महिला ने यह भी कहा कि भले ही उत्तराखंड में इसका ज्यादा विरोध नहीं हुआ हो, लेकिन गुजरात में रह रहे लोग इसका विरोध करेंगे।
गौरतलब है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देशभर में बहस जारी है। समर्थक इसे समान नागरिक अधिकारों के लिए जरूरी बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ मान रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel