रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को पास कर दिया है, लेकिन इसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि इसे केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं।
फिल्म में ज्यादा हिंसा और गालियों वाले डायलॉग्स होने की वजह से मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई बदलाव करने पड़े। CBFC ने कुल 94 सेकंड (1 मिनट 34 सेकंड) की फुटेज हटाने या एडिट करने के निर्देश दिए।
प्रमुख कट्स
-
सिर पर हथौड़े से हमला – 2 सेकंड
-
सीमेंट ब्लॉक से हमला – 4 सेकंड
-
आंख कुचलने वाला सीन – 4 सेकंड
-
सिर काटने और लात मारने वाला सीन – 24 सेकंड पूरी तरह हटाया गया
अन्य बदलाव
-
फिल्म की शुरुआत में ‘परेशान करने वाला कंटेंट’ और ‘नशीले पदार्थों’ का डिस्क्लेमर जोड़ा गया
-
गालियों और बुरे शब्दों को म्यूट या रिप्लेस किया गया
-
दो जगहों पर कैरेक्टर के नाम बदले गए
-
सबटाइटल्स में ऐतिहासिक घटना और शहर के नाम सही किए गए
-
प्रधानमंत्री से जुड़े फुटेज के लिए सरकारी एनओसी और जानवरों से जुड़े सीन के लिए AWBI सर्टिफिकेट जमा किया गया
इन बदलावों के बावजूद फिल्म का रनटाइम 229.06 मिनट (3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड) है, जो पहले पार्ट (214 मिनट) से करीब 15 मिनट लंबा है।
अब देखना बाकी है कि इतनी चर्चित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी परफॉर्म करती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel