मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हॉर्मूज स्ट्रेट को खोलने के लिए अमेरिका ने बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाते हुए 5000 पाउंड (2267 किलो) के ‘बंकर बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया।
ये अत्याधुनिक बम कंक्रीट की मजबूत दीवारों को भेदकर जमीन के नीचे छिपे ठिकानों को भी तबाह करने में सक्षम होते हैं। एक बंकर बस्टर बम की कीमत करीब 2.88 लाख डॉलर बताई जा रही है।
ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला
अमेरिकी सेना ने ईरान के समुद्री तट के पास स्थित उन मिसाइल अड्डों को निशाना बनाया, जहां से हॉर्मूज स्ट्रेट से गुजरने वाले ऑयल टैंकरों पर हमले किए जा रहे थे।
Hours ago, U.S. forces successfully employed multiple 5,000-pound deep penetrator munitions on hardened Iranian missile sites along Iran’s coastline near the Strait of Hormuz. The Iranian anti-ship cruise missiles in these sites posed a risk to international shipping in the… pic.twitter.com/hgCSFH0cqO
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 17, 2026
यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों में ‘डीप पेनिट्रेटर’ गोला-बारूद का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। इन ठिकानों पर मौजूद क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही के लिए बड़ा खतरा बन चुकी थीं।
ईरान में बड़ा झटका, अली लारीजानी की मौत
इसी बीच अली लारीजानी की मौत की खबर सामने आई है। वह ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख और देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अली खामेनेई के बाद सबसे ताकतवर शख्स माने जाते थे और युद्ध रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे। उनकी मौत की पुष्टि ईरान ने भी कर दी है।
ट्रंप ने मांगी वैश्विक मदद
डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मूज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए नाटो सहित ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन से भी सहयोग मांगा था। हालांकि, अधिकांश देशों ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने से इनकार कर दिया।
ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा सहयोगियों की मदद करता रहा है, लेकिन इस संकट में उसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा।
क्यों अहम है हॉर्मूज स्ट्रेट?
दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई हॉर्मूज स्ट्रेट से गुजरती है। ऐसे में इस क्षेत्र में तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel