धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की सफलता का शोर अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म और इसके निर्देशक आदित्य धर की खुलकर सराहना की है।
रजनीकांत ने सोमवार को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धुरंधर 2 क्या फिल्म थी। आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस का बाप। रणवीर सिंह और पूरी कास्ट-क्रू को ढेर सारी बधाई। हर भारतीय के लिए देखने लायक फिल्म। जय हिंद।”
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
आदित्य धर का इमोशनल रिएक्शन
रजनीकांत के इस खास मैसेज पर निर्देशक आदित्य धर ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अपने करियर का “सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट” बताया।
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
आदित्य धर ने कहा कि रजनीकांत जैसे दिग्गज कलाकार, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को एंटरटेन किया है, उनसे इस तरह की तारीफ मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने प्रीव्यू शोज से ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह सबसे तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
इस दौरान फिल्म ने पुष्पा 2 और KGF Chapter 2 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता और बड़े सितारों की तारीफ ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel