असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में है।
मेरठ में आयोजित एक ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान शौकत अली ने मौजूदा सरकार को लेकर तीखी टिप्पणी की और समर्थकों से राजनीतिक एकजुटता की अपील की।
“11 विधायक दे दो, ताकत दिखा देंगे”
अपने संबोधन में हाजी शौकत अली ने कहा,
“आप मुझे 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक उत्तर प्रदेश से दे दो। मैं वादा करता हूँ कि अगर किसी मुस्लिम का एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।”
उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर विवाद भी बढ़ता दिख रहा है।
इस कट्टरपंथी की भाषा सुनिए!
"मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।
मस्जिद-मदरसों की हिफाजत के लिए एक डंडा, एक झंडा, एक नेता बनाओ।"
: हाजी शौकत अली, AIMIM नेता
पूरी खबर :https://t.co/jpyPexxKOF#AIMIM #ShaukatAli #HajiShaukatAli #UPPolitics #Encounter
[ AIMIM,… pic.twitter.com/6F55x8udGb
— One India News (@oneindianewscom) March 24, 2026
समर्थकों से एकजुट होने की अपील
कार्यक्रम में उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत के लिए “एक झंडा, एक डंडा और एक नेता” के तहत एकजुट होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक ताकत हासिल करने के लिए विधानसभा तक पहुंच बनानी होगी, तभी समुदाय के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।
बढ़ सकती है सियासी हलचल
हाजी शौकत अली के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस बयान पर अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel