बॉलीवुड के मशहूर डांसिंग स्टार गोविंदा को बुधवार (12 नवंबर) की सुबह मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गोविंदा बेहोश होने के बाद अस्पताल लाए गए थे। उनके वकील ललित बिंदल ने बताया कि भर्ती कराने से पहले अभिनेता को बेचैनी और असहजता महसूस हो रही थी।
डॉक्टरों की निगरानी में गोविंदा
ललित बिंदल ने गोविंदा की तबीयत को लेकर कहा,
“वह थोड़ा बेचैन महसूस कर रहे थे। सभी मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं और अब हम रिपोर्ट व न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।”
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा को ऑब्जर्वेशन वॉर्ड में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from outside a hospital where actor Govinda is admitted following health issues.
His manager, Shashi Sinha says, "He is currently under observation and is conscious. Doctors are expected to review his condition around 12 noon, after which… pic.twitter.com/9hG9C78VIJ
— ANI (@ANI) November 12, 2025
धर्मेंद्र से मुलाकात के एक दिन बाद
गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले, गोविंदा ने ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोविंदा को गंभीर भाव लिए अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
एक साल पहले हुई थी गोली लगने की घटना
यह दूसरी बार है जब एक साल के भीतर गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल 1 अक्टूबर 2024 को अभिनेता को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना एक दुर्घटना थी — जब गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और उनके घुटने में लग गई।
घटना सुबह करीब 4:45 बजे की थी, जब गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि जैसे ही रिवॉल्वर हाथ से फिसली, वह चल पड़ी और खून का फव्वारा निकल पड़ा। उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया और अस्पताल में भर्ती हुए।
परिवार का साथ और फैंस की चिंता
उस समय गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा मौजूद थीं। अभिनेता को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया और फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा,
“मैं कोलकाता के शो के लिए निकलने वाला था। जो हुआ, उससे मैं खुद भी हैरान रह गया।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel