बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बुधवार सुबह आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए। 89 वर्षीय धर्मेंद्र को 1 नवंबर 2025 को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आज ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनका परिवार उन्हें अपने घर ले गया।
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) pic.twitter.com/mTP9qmTHwK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
अस्पताल से डिस्चार्ज और सुरक्षा व्यवस्था
धर्मेंद्र को आज सुबह एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल से घर ले जाया गया। इस दौरान उनके निवास स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, ताकि प्रशंसकों और मीडिया की भीड़ न जुट सके। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें घर पर आराम करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है।
परिवार का सहयोग
धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य — हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल — इस पूरे कठिन समय में लगातार उनके साथ बने रहे। सभी ने अस्पताल में उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार घर पर रिकवरी जारी रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel