बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेयर मीट का आयोजन किया। यह प्रेयर मीट जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4 बजे शुरू हुई और 6 बजे तक चली। इससे पहले हेमा मालिनी ने मुंबई स्थित अपने residence में भी धर्मेंद्र के लिए गीता पाठ कराया था। बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में हुआ था।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता हेमा मालिनी और अभिनेत्री ईशा देओल ने डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रेयर मीट के दौरान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/oRpwykngA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025
कार्यक्रम में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटियां ईशा देओल, अहाना देओल तथा दामाद वैभव वोहरा मौजूद रहे। ईशा देओल के पूर्व पति और बिजनेसमैन भारत तख्तानी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रेयर मीट में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर धर्मेंद्र की हेमा मालिनी और बेटियों के साथ यादगार तस्वीरें सजाई गईं। हेमा मालिनी, ईशा और अहाना ने अतिथियों का स्वागत किया।
आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में
सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर स्व. धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी सादगी और योगदान सदैव प्रेरणा रहेंगे।
"ॐ शांति।”@dreamgirlhema pic.twitter.com/z30SIogzmC
— Arun Govil (@arungovil12) December 11, 2025
प्रेयर मीट के दौरान कई नेताओं ने धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। जितेंद्र सिंह ने उनके साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया, जबकि प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ‘शोले’ हमेशा उनकी पसंदीदा फिल्म रहेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसे सरल स्वभाव और उत्कृष्ट अभिनय क्षमता वाले कलाकार बहुत कम होते हैं। उनकी मुस्कान, गर्मजोशी और सादगी हर दिल को छू जाती थी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र भले अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सिनेमाई विरासत सदियों तक जीवित रहेगी।
धर्मेंद्र जी ने अपनी अभिनय कला से देशवासियों के दिलों में स्थान बनाया और उनकी अदाकारी भाषा व क्षेत्र की सीमाओं को पार कर जन-जन के मन में बस गई। भारतीय सिनेमा जगत को इस अद्वितीय अभिनेता की कमी हमेशा खलती रहेगी।
आज दिल्ली में आयोजित उनकी श्रद्धांजलि सभा में उनका स्मरण कर उनकी… pic.twitter.com/80vDch6Uil
— Amit Shah (@AmitShah) December 11, 2025
इससे पहले धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एक विशेष प्रेयर मीट आयोजित की थी, जिसका नाम ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ रखा गया। शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। कार्यक्रम को देखते हुए होटल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। सनी देओल, बॉबी देओल और उनके चचेरे भाई अभय देओल मेहमानों का स्वागत करते नज़र आए थे।
आज आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली स्थित सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी द्वारा आयोजित प्रार्थनसभा में उपस्थित रहकर भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण की।@dreamgirlhema pic.twitter.com/FWxqMJrSVk
— Rajpalsinh Jadav (@rajpalsinh_bjp) December 11, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel