बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर’ इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिर गया है। संजय दत्त की फिल्म केडी-द डेविल के इस गाने के आपत्तिजनक बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है।
हिंदी वर्जन हटाया गया
लगातार हो रही आलोचनाओं और विरोध के बाद मेकर्स ने ‘सरके चुनर’ का हिंदी वर्जन YouTube से हटा लिया है। हालांकि, गाने के तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
NHRC ने भेजा नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस गाने पर संज्ञान लेते हुए मेकर्स को नोटिस जारी किया है।
वहीं सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने को कहा है।
साइबर सेल में शिकायत दर्ज
सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट जिंदल ने गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गाना अश्लीलता और गलत संदेश को बढ़ावा देता है।
लिरिसिस्ट ने लगाया दबाव का आरोप
गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि डायरेक्टर प्रेम ने उन्हें यह गाना लिखने के लिए दबाव डाला था।
आलम के अनुसार, उन्होंने गाने के बोलों का विरोध किया था, लेकिन डायरेक्टर को “हाइप और विवाद” चाहिए था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel