पटना में ‘मनुस्मृति’ जलाए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
वीडियो में पूर्व छात्र नेता मनीष यादव को मनु महाराज की तस्वीर लगी ‘मनुस्मृति’ जलाते हुए देखा जा सकता है।
बिहार में जातीय नफरत फैलाने की साजिश
पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता मनीष यादव ने भरे मंच ‘मनुस्मृति’ जलाया
वीडियो में मनीष यादव को मनु महाराज की फोटो लगी मनुस्मृति जलाते हुए देखा जा सकता है @bihar_police आवश्यक कार्रवाई करें pic.twitter.com/2zPh7WpVwW
— Sudarshan Bihar (@SudarshantvBR) March 18, 2026
पुलिस की सोशल मीडिया यूनिट पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच जारी है।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
सूचना संबंधित पदाधिकारी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) March 18, 2026
UGC समर्थन में प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, मनीष यादव ने यह प्रदर्शन यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के समर्थन में किया था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी।
उन्होंने मांग की कि UGC के नियमों से ओबीसी वर्ग को बाहर रखा जाए।
विवादित बयान से चर्चा तेज
मनीष यादव का तर्क है कि SC/ST एक्ट के अधिकतर मामले ओबीसी वर्ग पर दर्ज होते हैं। ऐसे में यदि नियमों में बदलाव किया जाता है, तो कानून के उद्देश्य पर असर पड़ सकता है।
इस बयान के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है और राजनीतिक व सामाजिक बहस तेज हो गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel