गोवा के एक नाइटक्लब में हुए भीषण आग हादसे की तकनीकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यदि निर्धारित सुरक्षा सावधानियाँ समय पर अपनाई गई होतीं, तो इस दुर्घटना को रोका जा सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, यद्यपि आपातकालीन टीमों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, लेकिन घटनास्थल के आसपास चल रही अवैध गतिविधियों और सुरक्षा की अनदेखी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। यह हादसा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारी में बड़े पैमाने पर विफलता को दर्शाता है।
न NOC, न आग बुझाने का पूरा सिस्टम
अग्निशमन विभाग की टेक्निकल रिपोर्ट में दावा
गोवा नाइटक्लब हादसे में अब तक 4 मैनेजर गिरफ्तार-3 अधिकारी निलंबित#GoaNightclubTragedy #GoaFireAccident #NoNOCNoFireSafety
[ GoaNightclub, FireTragedy, NoNOC, NoFireSystem, Arrested ] pic.twitter.com/SA1XlZ8uni
— One India News (@oneindianewscom) December 8, 2025
रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों को बचाया गया। अधिकांश मौतें जहरीले धुएँ के कारण दम घुटने से हुईं, जो आमतौर पर बंद स्थानों—खासकर बेसमेंट—में अधिक होती हैं। नाइटक्लब के बेसमेंट में वेंटिलेशन बेहद कम था और बाहर निकलने के गेट भी बंद पाए गए, जिसके चलते लोग समय पर बाहर नहीं निकल सके। जाँच में यह भी सामने आया कि नाइटक्लब के पास अग्निशमन विभाग से आवश्यक NOC नहीं था और वह बिना अनिवार्य अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा किए संचालित किया जा रहा था।
घटना के बाद पुलिस ने क्लब मैनेजमेंट के चार अधिकारियों—चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर—को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लुथरा के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिना अनुमति नाइटक्लब चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जिन्होंने 2023 में क्लब को अनुमति दी थी। साथ ही, सरकार ने एक उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा सरकार ने मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में ली है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel