गोवा | भारतीय नौसेना को मिली बड़ी ताकत, MH-60R हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INAS 335 कमीशन
भारतीय नौसेना ने गोवा स्थित INS हंसा में अपने दूसरे MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INAS 335 ‘ऑस्प्रे’ को औपचारिक रूप से कमीशन कर लिया। इस अवसर पर स्क्वाड्रन के हेलीकॉप्टर को वॉटर कैनन से सलामी दी गई, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक रहा।
#WATCH | Goa: The Indian Navy gives water canon salute to the MH60 Romeo chopper at the commissioning ceremony of its second squadron, INAS 335. pic.twitter.com/sVZK7zu3xB
— ANI (@ANI) December 17, 2025
कमीशनिंग समारोह को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि INS हंसा, जो भारतीय नौसेना विमानन का होम बेस है, वहां INAS 335 का शामिल होना नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि MH-60R ‘रोमियो’ हेलीकॉप्टर को पहले पूर्ण रूप से ऑपरेशनल स्क्वाड्रन के तौर पर शामिल किया जाना नौसेना की युद्ध क्षमता और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि MH-60R हेलीकॉप्टर पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह युद्ध, निगरानी, खोज एवं बचाव जैसे बहुआयामी अभियानों में अहम भूमिका निभाएंगे। यह स्क्वाड्रन भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों को नई ऊंचाई देगा।
#WATCH | Goa: Indian Navy chief Admiral Dinesh Tripathi addresses the commissioning ceremony of the second MH-60R helicopter squadron INAS 335.
He says, "I am delighted to be here today at the home base of Indian Naval Aviation, INS Hansa, for the commissioning of INS 335… https://t.co/jPdbi7FdQ6 pic.twitter.com/pbEsDHWWyV
— ANI (@ANI) December 17, 2025
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा नेवल एयर आर्म (नौसेना विमानन शाखा) के गठन को मंजूरी दिए जाने के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे, और ऐसे समय में नए स्क्वाड्रन का कमीशन होना विशेष महत्व रखता है।
INAS 335 के शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और युद्ध क्षमता को मजबूती मिलने के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति भी और सशक्त होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel