click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीमा त्रिखा समेत आठ नए चेहरों को मिली जगह
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Haryana > हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीमा त्रिखा समेत आठ नए चेहरों को मिली जगह
HaryanaIndia

हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीमा त्रिखा समेत आठ नए चेहरों को मिली जगह

हरियाणा में आज नायब सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुल 8 नए विधायकों ने मत्री पद की शपथ ली। वहीं अब नायब की कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हो चुके हैं।

Last updated: 2024/03/19 at 6:33 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद सात दिन बाद सीएम नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल में आठ मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें एक महिला विधायक को जगह मिली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नायब सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। तब उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इनमें कंवरपाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल था। ये सभी पिछली मनोहर लाल सरकार में भी मंत्री थे। हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। नायब सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी सात पहली बार मंत्री बने हैं। कमल गुप्ता पहले हरियाणा के यूएलबी मिनिस्टर रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बने हैं। ऐसे में नायब सैनी सरकार में छह कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

Contents
हिसार सीट से विधायक हैं कमल गुप्ताशुरू में पांच मंत्रियों के साथ सैनी ने ली थी शपथखट्टर के करीबी है नायब सिंह सैनीइन लोगों ने ली शपथ-संस्कृत भाषा में ली शपथ

Haryana Cabinet Expansion: BJP leaders Subhash Sudha and Bishamber Singh take oath as ministers in the Haryana cabinet. pic.twitter.com/fEs8U8FQZe

— ANI (@ANI) March 19, 2024

हिसार सीट से विधायक हैं कमल गुप्ता

कमल गुप्ता हिसार सीट से विधायक हैं. कमल गुप्ता को मनोहर लाल खट्टर का भी करीबी कहा जाता है. गुप्ता को जमीनी नेता भी माना जाता है. दूसरी ओर सीमा त्रिखा बड़खल से विधायक हैं और उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ ली है. महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से जबकि असीम गोयल अंबाला सिटी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

शुरू में पांच मंत्रियों के साथ सैनी ने ली थी शपथ

जिस समय में हरियाणा में नई सरकार का गठन हुआ था उस समय नायब सिंह सैनी ने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. अब 8 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या और 13 हो गई है. उस समय दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेने वाले थे, लेकिन राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद डिप्टी सीएम शपथ नहीं ले पाए थे.

Haryana Cabinet Expansion: BJP leaders Mahipal Dhanda, Aseem Goel and Dr Abhe Singh Yadav take oath as ministers in the Haryana cabinet.

Governor Bandaru Dattatreya administers the oath to the office to them, in Chandigarh. pic.twitter.com/JGfC2saB52

— ANI (@ANI) March 19, 2024

खट्टर के करीबी है नायब सिंह सैनी

हरियाणा में बीजेपी जिस नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है उन्हें खट्टर का करीबी कहा जाता है. सूत्रों के मुताबिक, खट्टर से जब सत्ता परिवर्तन पर चर्चा हुई थी तब उन्होंने सैनी का नाम आगे बढ़ाया था. दूसरी ओर अनिल विज को डिप्टी सीएम बनाया जाना था, लेकिन वो नाराज हो गए थे और विधायक दल की बैठक के दौरान ही बाहर निकल गए थे. इसके बाद उन्होंने न तो मंत्री पद की शपथ ली और नहीं राजभवन पहुंचे.

इन लोगों ने ली शपथ-

  1. हिसार से विधायक कमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ है। ये दो बार के विधायक भी रह चुके हैं।
  2. सैनी कैबिनेट में पहली महिला मंत्री बनी सीमा त्रिखा। ये बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। पिछले दो बार से विधायक हैं सीमा त्रिखा। सीमा पंजाबी कोटे से मंत्री बनीं हैं। सीमा त्रिखा मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुकी हैं।
  3. महिपाल ढांडा ने भी नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। ढांडा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। ढांडा पानीपत ग्रामीण से दो बार के विधायक हैं। ये किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  4. असीम गोयल भी नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने। उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। बता दें कि नायब सिंह अंबाला से विधायक हैं।
  5. अभय सिंह यादव भी नायब कैबिनेट में शपथ ले रहे हैं। बता दें कि अभय सिंह यादव नांगल चौधरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। अभय सिंह रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है और विधायक बने हैं।
  6. सुभाष सुधा ने भी नायब कैबिनेट में शपथ ली है। वह थानेसर विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जातें हैं सुभाष सुधा।
  7. विशंभर सिंह वाल्मिकी ने भी शपथ ले ली है। विशंभर सिंह हरियाणा की बवानीखेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। विशंभर सिंह 2014 और 2019 के चुनावों में जीत कर विधायक चुने जा चुके हैं।
  8. संजय सिंह का नाम भी अब नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में शुमार हो गया है। संजय सिंह सोहना विधानसभा सीट से विधायक हैं। संजय सिंह, पूर्व मंत्री सूरजपाल सिंह के बेटे हैं। इसके साथ ही ये बीजेपी के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में आते हैं।

संस्कृत भाषा में ली शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे पहले डॉ. कमल गुप्ता ने शपथ ली। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर संस्कृत भाषा में शपथ ली। डॉ. कमल गुप्ता के बाद फरीदाबाद से विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ग्रहण की। सीमा त्रिखा फरीदाबाद जिले की बडखल से विधायक हैं। इसके बाद पानीपत ग्रामीण से बीजेपी के विधायक महिपाल ढांडा ने शपथ ग्रहण की। उन्हें भी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। इसके बाद अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ग्रहण की। इसके बाद नांगल चौधरी विधानसभा से बीजेपी के विधायक अभे सिंह यादव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ग्रहण की। अभे सिंह यादव के बाद सुभाष सुधा ने हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ग्रहण की। वे थानेसर से बीजेपी के विधायक हैं।

You Might Also Like

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TAGGED: Bishamber Singh, BJP, bjp government, BJP Leader, Haryana, Haryana Government, hindi news, Nayab Saini cabinet, Seema Trikha, Subhash Sudha, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पूरे देश में लागू हो समान नागरिक संहिता : विश्व हिंदू परिषद
Next Article लोकसभा चुनाव से पहले गहलोत को बड़ा झटका, 2 करीबी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026
RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल
India Top News June 10, 2026
अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.