click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पीएम मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना को किया लॉन्च, महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Haryana > पीएम मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना को किया लॉन्च, महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान
Haryana

पीएम मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना को किया लॉन्च, महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान

पीएम मोदी आज हरियाणा के पानीपत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की।

Last updated: 2024/12/09 at 4:36 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को हरियाणा के पानीपत से LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित थे, लेकिन बीजेपी की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है.

Contents
LIC की बीमा सखी योजना में क्या खास9 तारीख की अहमियतः PM मोदीचुनाव जीतने के बाद हरियाणा का दूसरा दौराबेटियों की हर बाधा हटा रही BJP सरकार:PM मोदीत्याग और धैर्य की धरती हरियाणाः CM सैनी

#WATCH | Panipat, Haryana: PM Modi launches the LIC Bima Sakhi Yojana. pic.twitter.com/ZpeCAtGUhE

— ANI (@ANI) December 9, 2024

पीएम मोदी ने कहा, “आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरू हो रहा है यानी जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है.”

LIC की बीमा सखी योजना में क्या खास

बीमा सखी योजना के तहत अगले 3 साल में 2 लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे.एलआईसी की इस योजना के तहत 18 से 70 साल की उम्र की 10वीं कक्षा पास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा एजेंट बनाया जाएगा.इन महिलाओं को पहले 3 वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय भी दिया जाएगा.

#WATCH | Panipat, Haryana: PM Modi addresses the launch event of the LIC Bima Sakhi Yojana. pic.twitter.com/qKT0Xu45ki

— ANI (@ANI) December 9, 2024

बीमा सखी योजना के तहत हर महिला एजेंट को पहले साल 7,000 रुपये प्रति महीने, दूसरे साल 6,000 रुपये प्रति महीने और तीसरे साल 5,000 रुपये प्रति महीने का मानदेय मिलेगा. साथ ही बीमा सखियों को कमीशन का लाभ भी मिलेगा. एलआईसी की योजना अगले 3 साल में 2 लाख बीमा सखियों को नियुक्त करने की है.

9 तारीख की अहमियतः PM मोदी

किसी दल का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा, “हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तोलने वाले लोग आज ब​हुत परेशान हैं क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों और बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है.” उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 9 तारीख की अहमियत बताते हुए कहा, “आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है. आज का दिन और भी कई वजहों से बेहद खास है. आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है. 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि 9 दिसंबर के दिन ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी. आज जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है.

चुनाव जीतने के बाद हरियाणा का दूसरा दौरा

इससे पहले पीएम मोदी ने LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया, साथ ही महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी. बीमा सखी योजना की शुरुआत महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप की गई है.

#WATCH | Panipat, Haryana: Addressing the launch event of the LIC Bima Sakhi Yojana, PM Modi says, "… The way Haryana has accepted the mantra of 'Ek hain to safe hain', it has been an example for the rest of the country…" pic.twitter.com/hpvaYe3qZm

— ANI (@ANI) December 9, 2024

करीब 2 महीने पहले अक्टूबर में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा हरियाणा दौरा है. इससे पहले, वह 18 अक्टूबर को पंचकूला में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

बेटियों की हर बाधा हटा रही BJP सरकार:PM मोदी

महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे. जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती हैं.” उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित हुआ करते थे. बीजेपी की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है.

पानीपत में योजना के शुभारंभ पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “अभी यहां बहनों-बेटियों को रोजगार देने वाली ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया गया है. मैं इसके लिए सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कुछ साल पहले मुझे, पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने का भी सौभाग्य मिला था. इसका सकारात्मक असर हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ.

#WATCH | Panipat, Haryana: Addressing the launch event of the LIC Bima Sakhi Yojana, PM Modi says, "… There were many such tasks which were prohibited for women. The BJP has decided to remove every obstacle from our daughters' paths…" pic.twitter.com/ff6eK3K6NR

— ANI (@ANI) December 9, 2024

त्याग और धैर्य की धरती हरियाणाः CM सैनी

उन्होंने आगे कहा, “अब 10 साल बाद, इसी पानीपत ​की धरती से बहनों-बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ हुआ है. हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है.”

हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। आज हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर अत्यंत खुशी हो रही है।https://t.co/V5cLJIe0yV

— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2024

पीएम मोदी से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा त्याग, धैर्य, शौर्य और सेवा का संदेश देने वाली धरती रही है. साल 2015 में पीएम मोदी ने इसी ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की नींव रखी थी. पीएम मोदी आज इसी कड़ी में यह दूसरी सौगात देश की बहनों को बीमा सखी योजना के रूप में इसी पवित्र धरती से दे रहे हैं.”

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट ने CM योगी से SIT जांच की मांग की, अफवाह फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा?

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त: दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट स्पीकर में छिपाए गए थे 24 गोल्ड बिस्कुट

TAGGED: @india, Bima Sakhi scheme, Haryana, latest hindi news, LIC's Bima Sakhi scheme, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, panipat, pm modi, top news, women empowerment, एलआईसी, पानीपत, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीमा सखी योजना, हरियाणा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article नोएडा: जेवर एयरपोर्ट पर उतरा पहला हवाई जहाज, वाटर कैनन से इस तरह दी गई सलामी
Next Article गीता को बचपन से ही पढ़ना चाहिए, ये सिर्फ बुढ़ापे में पढ़ा जाने वाला ग्रंथ नहीं : RSS चीफ मोहन भागवत

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.