एक नया केक इन दिनों होम बेकर्स और कैफ़े में खूब ट्रेंड कर रहा है — क्रैनबेरी माचा केक। माचा पाउडर और सूखे US क्रैनबेरी से बना यह केक स्वाद और रंग दोनों में अलग है।
यह केक सॉफ्ट, हल्का मीठा होता है और माचा की वजह से इसमें खूबसूरत हरा रंग आता है। वहीं US क्रैनबेरी का खट्टा स्वाद और लाल रंग एक ज़बरदस्त कॉन्ट्रास्ट बनाता है। आसानी से बनने वाली यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं और ज्यादा मीठा पसंद नहीं करते।
सामग्री:
ड्राय सामग्री:
1½ कप मैदा
1 टेबलस्पून माचा पाउडर
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
½ टीस्पून बेकिंग सोडा
एक चुटकी नमक
वेट सामग्री:
¾ कप चीनी
½ कप वेजिटेबल ऑयल (या पिघला हुआ मक्खन)
2 अंडे
½ कप दूध
½ टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट
1 टीस्पून नींबू का छिलका (ऑप्शनल)
ऐड-इन्स:
¾ कप सूखे US क्रैनबेरी
ऊपर से छिड़कने के लिए पिसी हुई चीनी (ऑप्शनल)
बनाने की विधि:
अवन को 175°C पर प्रीहीट करें और एक 6–7 इंच की केक टिन को लाइन करें।
एक बाउल में मैदा, माचा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं।
दूसरी बाउल में चीनी और तेल फेंटें। फिर उसमें अंडे, दूध, वनीला और नींबू का छिलका डालें।
अब सूखी और गीली सामग्री को मिलाएं — ज्यादा मिक्स न करें।
इसमें US क्रैनबेरी मिलाएं।
बैटर को टिन में डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें। टूथपिक से चेक कर लें।
केक को ठंडा होने दें और चाहें तो ऊपर से पिसी चीनी छिड़कें।
अंत में:
यह केक ज़्यादा मीठा नहीं है। माचा से इसमें हल्का earthy स्वाद आता है और US क्रैनबेरी की हल्की खटास उसे बैलेंस करती है। यह रेसिपी टी टाइम या लाइट डिज़र्ट के लिए एकदम परफेक्ट है।