जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है, बच्चों को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना हर माता-पिता की प्राथमिकता बन गया है। इस मौसम में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन एक आम समस्या है, जो अक्सर बच्चों में अपच, दस्त, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी पाचन से जुड़ी तकलीफों का कारण बनती है।
प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान पटेल बताते हैं कि अत्यधिक खेलकूद, पसीना, कम पानी पीना और फाइबर व पोषण से रहित डाइट बच्चों की आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। “इन सभी कारणों से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया—जिसे गट फ्लोरा कहा जाता है—का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे गर्मियों में बच्चों को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं,” वे समझाते हैं।
इस मौसमी चुनौती से निपटने के लिए डॉ. पटेल बच्चों की डेली डाइट में US क्रैनबेरीज़ शामिल करने की सलाह देते हैं। “US क्रैनबेरीज़ में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सिडेंट्स और डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और गट फ्लोरा को फिर से संतुलित करने में सहायता करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आता है,” वे बताते हैं।
डॉ. पटेल सुझाव देते हैं कि माता-पिता रोज़ाना की चीज़ों जैसे दलिया, दही, सीरियल्स या स्नैक्स में मुट्ठीभर सूखे क्रैनबेरीज़ मिलाकर बच्चों की डाइट को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं।
US क्रैनबेरीज़ अब देशभर के ड्राई फ्रूट स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे यह हर परिवार के लिए एक सुलभ और सुविधाजनक विकल्प बन गया है।
डॉ. पटेल अंत में कहते हैं, “अगर पेट ठीक है, तो बच्चा ठीक है। पाचन दुरुस्त रखना ही गर्मियों में बच्चों को एक्टिव और खुश रखने का पहला कदम है।”
सिर्फ इस एक आसान और सेहतमंद बदलाव से माता-पिता सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके बच्चे भीषण गर्मी में भी ठंडे, स्वस्थ और खुशहाल रहें।