हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार इलाके में, हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। बस “जीत कोच” नाम की प्राइवेट कंपनी की बताई जा रही है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है।#HimachalPradesh #Sirmaur #BusAccident #Haripurdhar #RoadAccident
[ Bus Accident, Himachal Pradesh, Sirmaur,… pic.twitter.com/NA5c4MaZJq
— One India News (@oneindianewscom) January 9, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस खचाखच भरी हुई थी। खाई में गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकालने में मदद की।
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे।
SP नेगी ने बताया कि वे स्वयं मौके के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस के साथ-साथ अन्य बचाव टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel