प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का खुलासा किया है। जाँच में सामने आया है कि रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर के बैंक खाते में ₹331.36 करोड़ का असामान्य लेनदेन हुआ, जबकि यह ड्राइवर आम तौर पर मुश्किल से ₹500-600 प्रतिदिन कमाता है और दो कमरे के छोटे घर में रहता है। ED के अनुसार, यह खाता ‘म्यूल अकाउंट’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जिसमें अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक करोड़ों रुपए जमा किए गए। इस धनराशि का संबंध 1xBet नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से है।
जाँच में यह भी सामने आया कि इसी खाते से उदयपुर स्थित एक पांच सितारा होटल में आयोजित एक आलीशान शादी पर ₹1 करोड़ से अधिक खर्च किए गए। इस शादी का संबंध गुजरात के एक युवा राजनेता से जोड़ा जा रहा है, और ED उसकी पूछताछ कर सकती है। एजेंसी वर्तमान में यह पता लगाने में लगी हुई है कि असल में इस खाते को कौन नियंत्रित कर रहा था और इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई। इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध धन का प्रवाह हो रहा है और इसके पीछे राजनीतिक और आर्थिक नेटवर्क भी जुड़े होने की संभावना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel